{"_id":"643fad14dea4a7f07502141a","slug":"sawai-madhopur-crime-youth-commits-suicide-in-gangapur-city-fear-of-suicide-due-to-family-problems-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai madhopur Crime: गंगापुरसिटी में युवक ने की आत्महत्या, पारिवारिक परेशानियों के चलते सुसाइड की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai madhopur Crime: गंगापुरसिटी में युवक ने की आत्महत्या, पारिवारिक परेशानियों के चलते सुसाइड की आशंका
Wed, 19 Apr 2023 04:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:18 PM IST
सार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित गंगापुरसिटी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक परेशानियों के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
मृतक युवक मनीष वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे की गांधी कॉलोनी में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से झूल गया। परिजनों द्वारा युवक को फंदे से उतारकर सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक युवक मनीष वर्मा पुत्र लालाराम वर्मा निवासी गांधी कॉलोनी है। मृतक के ताऊ के बेटे विकास ने बताया कि मनीष रात को अपने कमरे में सोया था, बुधवार सुबह जब वो छह बजे तक नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो मनीष कमरे में पंखे के कड़े से लटक रहा है।
विज्ञापन
पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर सुसाइड...
विकास के मुताबिक, मनीष के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। मनीष की बहन भी मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में संभवतया मनीष ने पारिवारिक परेशानियों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली, कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।