फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Body removed from grave for post mortem a month after death, dowry death case registered

Sawai Madhopur: मौत के एक महीने बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला महिला का शव, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 02:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 02:44 PM IST
सार

मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के शेषा गांव की एक महिला की 15 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद 1 अप्रैल को महिला के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसी के चलते एसडीएम के आदेश पर महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Body removed from grave for post mortem a month after death, dowry death case registered
मौके पर मौजूद टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के शेषा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के करीब एक महीने बाद एसडीएम के आदेश पर महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामला 15 मार्च का है, जब शेषा गांव की नजराना बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय पीहर और ससुराल पक्ष की आपसी सहमति के कारण महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच अहम मुकाबला 19 को जयपुर में, प्रैक्टिस सेशन ऑन मोड में

इसके बाद 1 अप्रैल को मृतका की मां फरसाना बानो पत्नी इलियास खान निवासी करमोदा ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला मलारना डूंगर थाने में दर्ज करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को महिला का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिसोदिया की निगरानी में चार सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक और जांच अधिकारी उदय सिंह मीणा, थाना अधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी, कुंडेरा और मलारना डूंगर थाना पुलिस, तथा अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

शव को बाहर निकालने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान के बाहर इकट्ठा हो गए। इसके चलते प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ताकि कोई अव्यवस्था न हो। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed