फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: After the Congress session, Rahul Gandhi enjoyed the Ranthambore Tiger Safari

Sawai Madhopur: कांग्रेस अधिवेशन के बाद राहुल गांधी पहुंचे सवाई माधोपुर, रणथंभौर टाइगर सफारी का उठाया लुत्फ

Thu, 10 Apr 2025 02:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 10 Apr 2025 02:07 PM IST
सार

राहुल गांधी निजी यात्रा के तहत रणथंभौर नेशनल पार्क के पास स्थित होटल में ठहरे हैं। गुरुवार सुबह की सफारी में उन्होंने बाघिन एरोहेड टी-84 और उसके शावकों का दीदार किया और टाइगर की अठखेलियों को कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: After the Congress session, Rahul Gandhi enjoyed the Ranthambore Tiger Safari
टाईगर रिजर्व रणथंभौर पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से सीधे राजस्थान पहुंचे हैं। बुधवार शाम फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग होते उनका काफिला सवाई माधोपुर पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की सामूहिक कामना को लेकर नवकार महामंत्र का जाप, भक्त हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद राहुल गांधी सीधे रणथंभौर की सैर करने सावाई माधोपुर पहुंचे हैं। अपने निजी कार्यक्रम के चलते राहुल गांधी रणथंभोर के होटल शेरबाग में ठहरे हुए हैं। गुरुवार सुबह की पारी में उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का दौरा किया। नेशनल पार्क के जोन नंबर दो में भ्रमण के दौरान बाघिन एरोहेड टी-84 और शावकों को देखा। भ्रमण के दौरान राहुल गांधी ने टाइगर अठखेलियों की तस्वीरें कैमरे में की कैद कीं।

रणथंभौर में अक्सर दिखता है गांधी परिवार
गांधी परिवार का रणथंभौर और टाइगर से गहरा संबंध है, जो भारतीय राजनीति और उनकी यात्रा से जुड़ा हुआ है। गांधी परिवार का इस स्थान से रिश्ता मुख्य रूप से राजीव गांधी और उनके परिवार के टाइगरों के संरक्षण में योगदान के कारण जुड़ा हुआ है। राजीव गांधी जब सोनिया गांधी से शादी करने के बाद लौटे, तो वह रणथंभौर गए। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के काल में रणथंभौर के लिए कई कार्य किए।

टीकाराम जूली ने किया था स्वागत
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार रात अहमदाबाद से जयपुर पहुंचे थे। जहां जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनकी अगवानी की थी। एयरपोर्ट से बाहर आकर राहुल गांधी सड़क मार्ग से रणथंभौर के लिए रवाना हो गए थे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा था कि राहुल गांधी रणथंभौर में निजी कार्यक्रम में रहेंगे। उसके बाद गुरुवार शाम तक रणथंभौर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed