{"_id":"661112e9d47d78d6f90faa79","slug":"satta-ka-sangram-bjp-contested-elections-in-the-name-of-employment-not-ram-youth-said-in-the-discussion-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: राम नहीं रोजगार के नाम पर चुनाव लड़े भाजपा, चर्चा में बोले युवा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: राम नहीं रोजगार के नाम पर चुनाव लड़े भाजपा, चर्चा में बोले युवा मतदाता
Sat, 06 Apr 2024 02:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:46 PM IST
सार
चुनावी मुद्दों पर युवाओं की बात जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज चित्तौड़गढ़ पहुंचा। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी चुनाव मैदान में हैं और उनके सामने कांग्रेस के उदयलाल आंजना चुनाव लड़ रहे हैं। युवाओं के इनके लिए क्या विचार हैं, किन मुद्दों को लेकर युवा वोट करेंगे इसी को लेकर इस सत्र में चर्चा हुई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवाओं से चर्चा सत्र में अमर उजाला की टीम ने चित्तौड़ के चुनावों को लेकर यहां के युवा मतदाताओं से चर्चा की और उनके मुद्दों को समझा। प्रत्याशियों और क्षेत्र के विकास को लेकर क्या बोले मतदाता, जानिये यहां
रोजगार के मुद्दे पर विफल रही सरकार
सरकार द्वारा रोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाएं धरातल पर विफल रही हैं, यह कहना है दीपक सिंह राठौड़ का। उनका कहना है कि चित्तौड़ और आसपास के इलाकों में कई फैक्ट्रियां हैं लेकिन फिर भी यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने रोजगार देने के जो वादे किए थे उन्हें निभाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।
सरकार से नई ट्रेनों की सौगात मिली
अविनाश शर्मा का कहना है कि पिछले दस सालों में शहर और रेलवे स्टेशन का विस्तृत विकास यहां के सांसद ने किया है। चित्तौड़ के रेलवे स्टेशन को एक एक्सक्लूसिव रेलवे स्टेशन बनाने की कोशिश सरकार ने की है। साथ ही यहां की पहचान चित्तौड़ का किले में पर्यटन को बढ़ाने के लिए वर्तमान सांसद ने कई कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन
राम नहीं, रोजगार के नाम पर चुनाव लड़े भाजपा
आसाराम घाटी का कहना है कि सरकार धर्म के नाम पर युवाओं को गुमराह करना बंद करे। युवाओं के लिए भाजपा ने कभी नहीं सोचा। रोजगार के नाम पर चुनाव लड़ने की बजाय सरकार राम के नाम पर चुनाव लड़ रही है।