{"_id":"5d7e2f1d8ebc3e015d44bf0d","slug":"satish-puniya-says-if-there-is-no-rss-then-there-is-no-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो हिंदुस्तान नहीं होता: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो हिंदुस्तान नहीं होता: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष
Sun, 15 Sep 2019 06:05 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 15 Sep 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
सतीश पूनिया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक ऐसा आंदोलन है जो देश और दुनिया को बदलने की ताकत रखता है और अगर संघ नहीं होता तो हमारा हिंदुस्तान भी नहीं होता।
विज्ञापन
जयपुर में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पूनिया ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर उसपर निशाना साधते हुए कहा, मैं समझता हूं यह इतिहास छुपा नहीं है और इतिहास के तथ्य छुपे नहीं हैं। इस देश में विभाजन किसने कराया, मुगलों और अंग्रेजों से सांठगांठ किसने की? मुझे लगता है अगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो हिंदुस्तान नहीं होता।
विज्ञापन
विपक्षी दल पर कटु व्यंग्य करते हुए उन्होंने सवाल किया, इस देश में राम मंदिर को ध्वस्त करके बाबरी मस्जिद को इस तरीके से मुद्दा किसने बनाया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो शायद देश नहीं होता। आज देश में लोकतंत्र भी बचा है और इस लोकतंत्र की अक्षुण्णता के साथ-साथ पूरे देश और दुनिया में भारत के स्वाभिमान की धमक बढ़ी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने आप में शब्द या संस्था नहीं है बड़ा आंदोलन है जो देश और दुनिया को बदल सकता है।
विज्ञापन
पूनिया को शनिवार को राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि संघ पृष्ठभूमि के जाट नेता पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं। वे लगभग डेढ़ दशक से भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं।