फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia targeted Gehlot government over Alwar temple demolition

Rajasthan: सतीश पूनिया बोले-सत्य पराजित नहीं होता, जनता सब देख रही मंदिर किसके इशारे पर टूटा

Tue, 26 Apr 2022 04:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Apr 2022 04:22 PM IST
सार

अलवर में मंदिर तोड़ने मामले में अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले में सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा बोर्ड पर आरोप लगाने वाली गहलोत सरकार अब कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Satish Poonia targeted Gehlot government over Alwar temple demolition
सतीश पूनिया, सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर में मंदिर तोड़ने को लेकर भाजपा गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर है। मामले को शांत करने के लिए सरकार ने एसडीएम, नगर पालिका ईओ और नगर पालिका के चेयरमैन को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अपने अफसरों की गलती छुपाने के लिए बोर्ड पर आरोप लगाने वाली राजस्थान कांग्रेस अंततः अफसरों को दोषी मान उन पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि सत्य पराजित नहीं होता। अपनी अनैतिक सोच का अफसरों से क्रियान्वयन कराने वालों जनता सब देख समझ रही है कि किसके इशारे पर मंदिर टूटा। दौसा दुष्कर्म और हत्या को लेकर रामलाल शर्मा ने भी गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला है।
विज्ञापन



रामलाल शर्मा और अलका गुर्जर ने बताया गहलोत सरकार को फेल

विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के अंदर अपराध चरम सीमा पर है। दौसा के अंदर दिनदहाड़े एक महिला का अपहरण कर गाड़ी के अंदर उसका दुष्कर्म करके उसके शव को कुंए के अंदर धकेल देना गंभीर है। मेरे ख्याल से राजस्थान की सरकार को कम से कम इन अपराधियों के ऊपर डर तो पैदा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि राजस्थान की पुलिस भी अपराधियों के अंदर कानून का डर पैदा करने में नाकाम साबित हो रही है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि समय रहते हुए कानून का डर इन अपराधियों के मन मस्तिष्क के अंदर बिठाना नितांत आवश्यक है। नहीं तो आने वाले समय के अंदर और भी इस तरीके की संगीन वारदातों को अपराधी अंजाम देने का काम करेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने भी गहलोत सरकार को फेल बताया। अलका गुर्जर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में राजस्थान सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed