{"_id":"643eb0cf74469b971301a847","slug":"satish-poonia-says-bjp-will-form-majority-government-in-karnataka-and-rajasthan-under-the-pm-modi-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव: नामांकन रैली में पहुंचे उपनेता पूनिया, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक चुनाव: नामांकन रैली में पहुंचे उपनेता पूनिया, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी
Tue, 18 Apr 2023 08:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:31 PM IST
सार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प अभियान में जुटे राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने बेंगलुरु के दोडबल्लापुर में विशाल नामांकन रैली में शामिल होकर संबोधित किया।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राजस्थान के नेता कर रहे प्रचार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. पूनिया ने बेंगलुरु के दोडबल्लापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी धीरज मुनिराज की विशाल नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान किया। कर्नाटकवासियों को प्रणाम करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि मैं यहां राजस्थान से आप लोगों के बीच में भाजपा को विजयी बनाने, आपका आशीर्वाद और समर्थन मांगने के लिए आया हूं। कर्नाटक से राजस्थान तक एक ही आवाज है कि कर्नाटक में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी और आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी बीजेपी सरकार
सतीश पूनिया ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कर्नाटक में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी, जो कर्नाटक को विकास में और आगे लेकर जाएगी। नामांकन रैली में उमड़े जनसैलाब के बीच भारत माता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नारों की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन
3 सप्ताह कर्नाटक में बीजेपी का चुनाव प्रचार करेंगे सतीश पूनिया
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सतीश पूनियालगभग 3 सप्ताह तक कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। सतीश पूनिया को बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र और खासकर प्रवासी राजस्थानी और किसान, ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन