फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia demonstration at Bhilwara subdivision office regarding Jodhpur Violence

Jodhpur Violence: भीलवाड़ा उपखंड कार्यालय पर सतीश पूनिया ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 04 May 2022 04:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 May 2022 04:36 PM IST
सार

सतीश पूनिया ने जोधपुर हिंसा को लेकर भीलवाड़ा एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पूनिया ने गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही।

विज्ञापन
Satish Poonia demonstration at Bhilwara subdivision office regarding Jodhpur Violence
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को भीलवाड़ा एसडीएम कार्यालय के बाहर जोधपुर हिंसा के विरोध में धरना दिया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूनिया ने कहा कि जोधपुर सहित प्रदेश की ताजा घटनाओं ने बता दिया है कि प्रदेश में गहलोत सरकार का इकबाल खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


धरने के दौरान सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए गहलोत सरकार को होश में आने की नसीहत दी। पूनिया ने कहा कि बिजोलिया के लोगों ने उन्हें गदा भेंट की है, वो इस गदा का इस्तेमाल सरकार को उखाड़ फेंकने में काम में लेगे। बिजोलिया की जनता उखाड़ फेंकने की विशेषता रखती है क्योंकि यहां की धरती से लोग पत्थर निकालना जानते है। लोग सरकार भी निकाल सकते हैं।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार, कर्जमाफी आदि मुद्दों पर सरकार को घेरा
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार के 40 महीने हो जाने और सरकार में आने से पहले किए गए वादों पर अमल नहीं करने पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। पूनिया ने कहा कि सरकार ने 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने को कहा था। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यदि भगवान कृष्ण भी होते तो इस तरह का चमत्कार नहीं कर पाते। 12 सौ दिन में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा है लेकिन कर्ज माफी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरकार को घेरते हुए पूनिया ने परीक्षाओं में पेपर लीक कराना, भ्रष्टाचार, आमजन की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को घेरा। इसके बाद पूनिया के नेतृत्व में भाजपा ने उपखंड अधिकारी सीमा तिवाड़ी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जोधपुर में हुए दंगो में आरोपियों को हिरासत में लेने सहित क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान पूनिया ने जोधपुर हिंसा के तह तक जाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed