फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia angry over breaking JP Nadda's helipad in Nadbai

Nadbai: सतीश पूनियां बोले- जनता ने भी खोदे हैं गड्ढे, सत्ता क्या; सत्ता का सपना भी नहीं देख पाएंगे कांग्रेसी

Thu, 29 Jun 2023 09:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नदबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नदबई Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

नदबई में सतीश पूनियां ने नड्डा के हेलीपैड की जगह गड्ढा करने पर कांग्रेसियों को आड़े हाथ लिया। कहा कि जनता कांग्रेस के लिए इतने गड्ढे कर देगी कि दोबारा सत्ता में आने का सपना भी नहीं देख पाएंगे।

विज्ञापन
Satish Poonia angry over breaking JP Nadda's helipad in Nadbai
नदबई में भाषण देते सतीश पूनियां। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भरतपुर के नदबई में आयोजित जनसभा में राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा-कांग्रेसियों ने नड्डा के हेलीपैड की जगह को खोदकर गड्ढा कर दिया, भरतपुर और राजस्थान की जनता कांग्रेस के लिए इतने गड्ढे कर देगी कि दोबारा सत्ता में आने का सपना भी नहीं देख पाएगी।

विज्ञापन


सतीश पूनियां ने कहा मैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का स्वागत अभिनंदन करता हूं, जिनके आगमन से प्रदेश के हम सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और ताकत मिलती है। इस लोहागढ़ की धरती से एक आगाज हुआ है पार्टी अध्यक्ष की विशाल आमसभा में मुझे पता लगा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीपैड की जगह को खोद दिया और गड्ढा कर दिया।
विज्ञापन


मुझे लगता है कि भरतपुर की जनता और राजस्थान की जनता कांग्रेस पार्टी के लिए इतने गड्ढा कर देगी कि दोबारा सत्ता में आने का सपना भी नहीं देख पाएगी। यह वीर महाराजा सूरजमल की धरती, यह पूरब का द्वार है। पूरब से सूरज उगता है और मुझे पूरा भरोसा है जिस तरीके से 9 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, जवानों, नौजवानों, महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, उससे आम आदमी का जीवन बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का पलड़ा आपको भारी दिखेगा
पूनियां बोले- मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी का जीवन तो बदला ही है, हिंदुस्तान की साख बढ़ी है और हिंदुस्तान का स्वाभिमान भी बढ़ा है। हिंदुस्तान की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को 55 बरस राज करने का मौका मिला, भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के छह साल और नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल, इन 14 वर्षों के कार्यों को आप तराजू के पलड़े में रखकर यदि आप तुलना करेंगे, तो भाजपा का पलड़ा आपको भारी दिखेगा। अब ऐसा लगता है जिस तरीके से दुनिया ने भारत के अभिमान को और सम्मान को स्वीकार किया है, दुनिया के सबसे पूंजीपति देश अमेरिका के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑटोग्राफ लेते हैं, दुनिया के दूसरे देशों के लोग नरेंद्र मोदी के चरण छूते हैं।



गहलोत सरकार ने किसान कर्जमाफी के नाम पर राजस्थान के किसानों से ठगी की
अब आपके बीच में हेलीकॉप्टर भी आ गया, यह हेलीकॉप्टर भारत की उस उड़ान का प्रतीक है, जिसमें जेपी नड्डा जैसे कुशल संगठक, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप तक मजबूती दी है। आप लोगों से निवेदन करना चाह रहा हूं कि जिस तरीके से इस कांग्रेस पार्टी के राज और सरकार के खिलाफ आपके मन में उत्कंठा है, निराशा है और आक्रोश है, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब-जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है। भ्रष्टाचार का तांडव, किसानों और नौजवानों से ठगी, वादाखिलाफी, कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने का काम होता है। अशोक गहलोत की सरकार ऐसी है जिसने किसान कर्जमाफी के नाम पर राजस्थान के किसानों से ठगी की है। 19 हज़ार 422 किसानों की जमीन नीलाम हो गईं। कांग्रेस शासन में 78 प्रतिशत लोगों को काम के बदले रिश्वत देनी पड़ती है।


राजस्थान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी 28 प्रतिशत, प्रतिदिन 17 बलात्कार, सात हत्याएं
पूनियां ने कहा- राजस्थान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी 28 प्रतिशत है। मैं भरतपुर की खबरें भी देखता हूं, शायद राजस्थान में ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा, अकेली औरत ड्यूटी पर जा रही हो और उसे गोली मार दी जाए, सबसे ज्यादा कानून की बिगड़ी व्यवस्था कहीं है तो राजस्थान में हैं। नौ लाख 50 हजार मुकदमें राजस्थान के इतिहास में पहली बार दर्ज हुए हैं, प्रतिदिन औसत 17 बलात्कार और सात हत्याएं, राजस्थान की कांग्रेस सरकार का यह नजारा और नतीजा है। 

राजस्थान को डबल इंजन की भाजपा सरकार की जरूरत
सतीश पूनियां बोले-राजस्थान को डबल इंजन की भाजपा सरकार की जरूरत है। देश की सरकार को नरेंद्र मोदी ने मजबूती से चलाया है, राजस्थान की जनता उस डबल इंजन की सरकार के लिए तत्पर है, तैयार है। मैं आपसे यह निवेदन करने के लिए आया हूं कि नदबई की किसान सरदारी, भरतपुर की किसान सरदारी इस तरीके की भ्रष्ट, नकारा और निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed