फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia accused Gehlot government for calling MLA Chandrakanta Meghwal to police station

Rajya Sabha Election: पांच साल पुराने केस में विधायक को थाने बुलाया, पूनिया बोले-आग से मत खेलिए गहलोत साहब!

Tue, 07 Jun 2022 01:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 07 Jun 2022 01:07 PM IST
सार

बाड़ेबंदी में बंद भाजपा विधायक को थाने में बुलाने पर सियासत गरम हो गई है। भाजपा ने गहलोत सरकार पर षड्यंत्र कर विधायकों को डराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Satish Poonia accused Gehlot government for calling MLA Chandrakanta Meghwal to police station
अशोक गहलोत और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केशवरायपाटन से भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल को कोटा के महावीर नगर थाना पुलिस ने पांच साल पुराने केस में सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस दिया है। विधायक को मगंलवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीएम गहलोत पर भाजपा विधायकों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


10 जून को राज्यसभा के लिए मतदान होना है। भाजपा के सभी विधायक बाड़ेबंदी में हैं। इसी बीच चंद्रकांता मेघवाल को नोटिस देने पर सियासत गरम हो गई है। सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत नैतिक रूप से हार चुके हैं। सीएम गहलोत की ओर से भाजपा के विधायकों को कार्रवाई के नाम पर भयभीत करने का कुत्सित षड्यंत्र रचा जा रहा है। आग से मत खेलिए गहलोत साहब! चुनाव तो 10 जून को हो जाएंगे फिर ? फिर का अभी पता नहीं लेकिन ये तय है कि राजस्थान में राजनीतिक गर्माहट 2023 के चुनावी रण तक इसी प्रकार की बनी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने भी ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में डर है। इसी वजह से पांच साल पुराने केस में विधायक को नोटिस भेजा गया है। यह कांग्रेस के लिए बहुत महंगा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि विधायक चंद्रकांता मेघवाल के खिलाफ 20 फरवरी 2017 को तत्कालीन एसएचओ श्रीराम बड़सेरा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed