{"_id":"63b984f3bc0e717dd604ca2a","slug":"sanjivani-credit-co-operative-scam-sog-team-detained-three-accused-from-jodhpur-jaipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव घोटाला, एसओजी की टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जयपुर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव घोटाला, एसओजी की टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जयपुर भेजा
Sat, 07 Jan 2023 08:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:12 PM IST
सार
एसओजी के एडिशनल एसपी कमल सिंह ने बताया कि टीम ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सीए केवलचंद डाकलिया, उनके बेटे दिनेश डाकलिया और भाई गौतम डाकलिया को हिरासत में लिया। मामले में पूछताछ के लिए टीम उन्हें जयपुर लेकर गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की आमजनता से निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटियों की जांच जारी है। शुक्रवार को जोधपुर पहुंची एसओजी की टीम ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सीए, उसके भाई और बेटे को हिरासत में लिया। टीम तीनों आरोपियों को जयपुर लेकर गई हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसओजी के एडिशनल एसपी कमल सिंह ने बताया कि टीम ने सीए केवलचंद डाकलिया, उनके बेटे दिनेश डाकलिया और भाई गौतम डाकलिया को हिरासत में लिया। मामले में पूछताछ के लिए टीम उन्हें जयपुर लेकर गई है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में करीब 1 लाख 46 हजार 993 निवेशकों ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में करीब 953 करोड़ रुपए निवेश किए थे। जिनका को-ऑपरेटिव सोसायटी ने दुरुपयोग कर लिया। इस मामले में नरेश सोनी, किशन सिंह चोली, पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह, शैतान सिंह और इसके मुख्य सूत्रधार विक्रम सिंह इंद्रोई को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। प्रदेश में संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने करीब 211 शाखाएं खोल रखी थी, जबकि गुजरात में करीब 26 शाखाएं अलग-अलग जगहों पर खोल रखी थी।
विज्ञापन