Bharatpur: सैनी, कुशवाहा समाज ने छठवें दिन भी जारी रखा आंदोलन, मृतक को शहीद का दर्जा देने पर अड़े
नदबई विधायक व देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना बुधवार दोपहर बाद आंदोलन स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक मोहन सिंह के बेटे नीरज को समाज के लोगों के सामने दो लाख रुपए की सहायता राशि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के अरौदा पर सैनी, कुशवाहा, मौर्य, माली समाज का आंदोलन जारी है। समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कल सीएम से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग की थी। दो दौर की वार्ता के बाद सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को एक लेटर भेज दिया है। फुले आरक्षण समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने आंदोलनकारियों को सरकार से हुई वार्ता के बारे में बताया, लेकिन अब समाज मोहन सिंह को शहीद का पैकेज दिलाने पर अड़ गए हैं। समाज के लोगों की मांग है कि जब तक मोहन सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए, शहीद का दर्जा और एक सरकारी नौकरी नहीं दी जाती तब तक वह हाइवे नहीं छोड़ेंगे।
पेड़ से लटका मिला था शव
मोहन सिंह का शव मंगलवार सुबह 6 बजे आंदोलन स्थल से 150 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला था। इसके बाद मोहन सिंह के शव को पुलिस ने सुबह 7 बजे उतारा और आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, लेकिन अभी तक मोहन सिंह के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
जनगणना के आधार पर दिया जाएगा आरक्षण
नदबई विधायक व देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना बुधवार दोपहर बाद आंदोलन स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक मोहन सिंह के बेटे नीरज को समाज के लोगों के सामने दो लाख रुपए की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच में एक नेता मंत्री की हैसियत से नहीं आया हूं। मैं भाईचारे की हैसियत से आया हूं। मृतक परिवार को एक करोड़, उसके बेटे को सरकारी नौकरी और शहीद के दर्जे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करूंगा।
आंदोलन कर रहे लोगों ने पुलिस को छकाया
भरतपुर नेशनल हाईवे पर बैठे सैनी समाज के लोगों ने आंदोलन स्थल से करीब 700 मीटर दूर बैठे पुलिसकर्मियों को दिन भर परेशान किया। बार-बार टोली बनाकर पुलिस के पास आंदोलनकारी पहुंच जाते, उधर पुलिस आंदोलनकारियों को देखकर तैयार हो जाती। यह दौर दिनभर चला, पुलिस ने आंदोलनकारियों को कई बार वहां से भगाया।
फिर से बढ़ी नेटबंदी
21 अप्रैल को हाइवे जाम के बाद से नदबई, वैर, भुसावर में नेटबंदी कर दी थी। जिसके बाद 12 घंटे से नेटबंदी लगातार बढ़ाई जा रही है। संभागीय आयुक्त के निर्देशों के बाद आज 26 अप्रैल रात 12 बजे तक नेटबंदी बढ़ा दी गई है। नेटबंदी की वजह से स्टूडेंट, व्यापारियों सहित आमजन को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।