फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sahara will sell property and get bail

संपत्ति बेचकर सहारा प्रमुख को बाहर लाने की जुगत

Wed, 07 May 2014 08:21 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
sahara will sell property and get bail

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को जमानत पर रिहा करवाने के लिए राजस्थान में सहारा समूह की सम्पत्ति बेचने की तैयारी की जा रही है। सहारा समूह के उच्चाधिकारी राजस्थान में अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए खरीददार तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां सहारा की 565 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। संपत्ति को खरीदने के लिए देश के बड़े ग्रुप इच्छा जाहिर कर रहे हैं। राजस्थान में सहारा की एनएच-12 (टोंक रोड) पर बिलवा मानपुर में 91.68 एकड़ में सहारा सिटी होम्स को शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

30 एकड़ जमीन को बेचने की तैयारी

sahara will sell property and get bail

सहारा समूह के एक अधिकारी के अनुसार समूह राजस्थान की सारी संपत्ति बेचने को तैयार है, वाजिब दामों पर। उचित दाम मिलने पर ही सम्पत्ति को बेचने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

एनसीआर रीजन अलवर में 30 एकड़ जमीन को समूह 18 करोड़ प्रति बीघा की कीमत से बेचना चाहता है। राजस्थान में सबसे बड़ी जमीन श्रीगंगानगर में है, जो करीब 200 एकड़ है।

अधिकारी 1.5 करोड़ प्रति एकड़ की मांग कर रहे हैं। इसके बाद अजमेर स्थित 100 एकड़ जमीन को सहारा समूह 70 लाख प्रति एकड़ की दर से बेचना चाहता है। सबसे ज्यादा कीमत वाली जमीन जोधपुर में तकरीबन 90 एकड़ है। इस जमीन को सहारा समूह 2.25 करोड़ प्रति एकड़ में बेचना चाहता है।

रिहाई के जमा कराएं जाएंगे 3,000 करोड़

sahara will sell property and get bail

गौरतलब है कि न्यायालय में रखे गए प्रस्ताव में सहारा समूह ने कहा है कि राय की रिहाई के तीन दिन के अंदर 3000 करोड़ जमा करा दिए जाएंगे तथा 2000 करोड़ 30 मई तक जमा कराए जाएंगे।

न्यायालय ने सहारा प्रमुख की जमानत पर रिहाई के लिए जो शर्त रखी है उसके तहत कंपनी को 5000 करोड़ नकद तथा शेष 5000 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा करानी है। सहारा प्रमुख और कंपनी के दो निदेशक पिछले चार मार्च से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed