फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot supporter Pramod Krishnam targets Gehlot said Threatening to resign is like blackmailing high command

Rajasthan: आचार्य कृष्णम का सीएम गहलोत पर जुबानी हमला, कहा-इस्तीफे की धमकी देना हाईकमान को ब्लैकमेल करने जैसा

Mon, 25 Apr 2022 06:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 25 Apr 2022 06:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत के इस्तीफे वाले बयान पर पायलट समर्थक आचार्य कृष्णम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने की धमकी देना ब्लैकमेल करने जैसा है। 

विज्ञापन
Sachin Pilot supporter Pramod Krishnam targets Gehlot said Threatening to resign is like blackmailing high command
आचार्य प्रमोद कृष्णम और सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ गई है। एक बार फिर सचिन पायलट और सीएम गहलोत में खींचतान दिखने लगी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा है। आचार्य कृष्णम ने ट्वीट किया कि इस्तीफा देने से पहले इस्तीफे की धमकी देना हाईकमान को ब्लैकमेल करने जैसा है मुख्यमंत्री जी।

विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कृष्णम पायलट समर्थक हैं। इससे पहले भी वह मुख्यमंत्री गहलोत को निशाने पर ले चुके हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में राजस्व सेवा परिषद के सम्मेलन में बयान दिया था कि मेरा इस्तीफा सोनिया गांधी के पास पड़ा हुआ है। उन्होंने मुझे तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है, इसलिए मैंने उन्हें अधिकृत कर रखा है। आप लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 

विज्ञापन




राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा तेज है। इसी का खंडन करते हुए सीएम गहलोत ने इस्तीफे की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कि जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों कान भनक नहीं लगेगी। आप निश्चिंत रहें, आप अफवाहों में नहीं पड़े। दो-तीन दिन से अफवाह सुन रहा हूं। फलां यह हो गया, वो हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed