{"_id":"638c90cff47da014706b6fda","slug":"sachin-pilot-says-bharat-jodo-yatra-will-be-historic-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: सचिन पायलट बोले- राजस्थान में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा, लोगों का समर्थन मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: सचिन पायलट बोले- राजस्थान में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा, लोगों का समर्थन मिल रहा
Sun, 04 Dec 2022 05:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:51 PM IST
सार
सचिन पायलट बोले, पहले कहा जा रहा था कि यह यात्रा दक्षिण भारत में कामयाब हो सकती है, लेकिन उत्तर भारत में आते-आते शायद इसका प्रभाव कम हो जाए, लेकिन ठीक इसका उल्टा हो रहा है। शुरुआत के दिनों में यात्रा को जो जन समर्थन मिल वह अब कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई नेता झालावाड़ पहुंए गए हैं। यात्रा मध्य प्रदेश की सीमा से सबसे पहले झालावाड़ के के चाउली गांव में प्रवेश करेगी। जिससे यहां कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
झालावाड़ में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से शुरू हुई थी। कन्या कुमारी से अनेक राज्यों से होते हुए आज राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस दौरान कांग्रेस के नेता ही नहीं राजस्थान के तमाम लोग राहुल गांधी की इस यात्रा का स्वागत करेंगे। पायलट ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने यात्रा निकाली है उसे लोगों ने स्वीकार किया है।
विज्ञापन
कहा जा रहा था कि यह यात्रा दक्षिण भारत में कामयाब हो सकती है, लेकिन उत्तर भारत में आते-आते शायद इसका प्रभाव कम हो जाए, लेकिन ठीक इसका उल्टा हो रहा है। शुरुआत के दिनों में यात्रा को जो जन समर्थन मिल वह अब कई गुना बढ़ गया है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में लाखों की संख्या में लोग यात्रा से जुड़ते गए। राहुल गांधी की इस यात्रा की कामयाबी से भाजपा बहुत परेशान है। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस प्रकार का समर्थन यात्रा को मिलेगा।
विज्ञापन
पायलट ने कहा कि राहुल गांधी 2200 किलोमीटर चल चुके है, ये छोटी बात नहीं है। वह लगातार चल रहे हैं और जनता से जुड़ रहे हैं। वे हर वर्ग, किसान, नौजवान, मछुवारे, पूर्व सैनिक, बच्चे, बुजुर्ग सहित सब लोग उनसे मिल रहे है और उनकी बातों को सुन रहे हैं। ये एक बहुत सकारात्मक संदेश गया है। राजस्थान में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी, लोग याद करेंगे और लाखों की तादात में जुड़ेंगे।
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा को जनआक्रोश यात्रा की याद आई है, क्योंकि चुनाव के 12 महीने ही रह गए है। दुर्भाग्यवश भाजपा एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है। भाजपा नेता पदों के लिए भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर भाजपा अध्यक्ष की सभा में लोगों की भीड़ नहीं जुटी। प्रदेश की जनता भाजपा को समझ चुकी है।