फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot said Congress wants a grand Ram temple to be built in Ayodhya

कांग्रेस पार्टी चाहती है अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर, अब नहीं होनी चाहिए राजनीति: सचिन पायलट

Fri, 22 Nov 2019 05:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 22 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot said Congress wants a grand Ram temple to be built in Ayodhya
सचिन पायलट (फाइल फोटो)

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस चाहती है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी को मानना चाहिए और अब इसपर राजनीति बंद होनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबको स्वीकार्य है। सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करना चाहिए। दुनिया आगे निकल रही है, अब इस मामले पर राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जो निर्णय आया है अच्छा है और कांग्रेस पार्टी चाहती है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। 
विज्ञापन


कुछ राज्यों के विधानसभा व राजस्थान में निकाय चुनाव के परिणाम की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, इसका मतलब है कि संगठन ने और कार्यकर्ताओं ने काम किया है, सरकार की योजनाओं को लोगों ने पसंद किया है। जो परिणाम हरियाणा में आए हैं। महाराष्ट्र में अब कांग्रेस की साझा सरकार बनने वाली है। पूरे देश में माहौल बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राजस्थान में हम लोगों ने जिस तरह से काम किया मुझे कहते हुए खुशी है कि कांग्रेस संगठन ने जितनी मेहनत और तत्परता से विपक्ष में काम किया उतनी ही मेहनत से संगठन सत्ता में होने के बावजूद काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed