{"_id":"601db8ad8ebc3e4a6021fadf","slug":"sachin-pilot-participated-in-kisan-mahapanchayat-in-dausa-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : दौसा में सचिन पायलट ने किसान महापंचायत में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : दौसा में सचिन पायलट ने किसान महापंचायत में लिया हिस्सा
Sat, 06 Feb 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के दौसा में शुक्रवार को आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की गई और केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग
इस मौके पर पायलट ने कहा, तीनों कृषि बिल संसद में लाने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और किसानों से चर्चा नहीं की और आनन-फानन में इसे पारित करा लिया। महापंचायत में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव में प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए मुआवजे की भी मांग की गई है। पायलट ने कहा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन