फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot leaves for Punjab from Sri Ganganagar to meet Sidhu Moose Wala family

Rajasthan: सचिन पायलट से मिलने के लिए श्रीगंगानगर स्टेशन पर धक्का-मुक्की, पायलट पंजाब रवाना

Mon, 06 Jun 2022 01:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 06 Jun 2022 01:40 PM IST
सार

सचिन पायलट सोमवार को सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने के लिए पंजाब रवाना हो गए। इस दौरान श्रीगंगानगर स्टेशन पर उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Sachin Pilot leaves for Punjab from Sri Ganganagar to meet Sidhu Moose Wala family
सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार सुबह पंजाब जाने के लिए श्रीगंगानगर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में उन्हें देखने की होड़ लगी। ऐसे में खूब धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सचिन पायलट को स्टेशन से बाहर निकाला।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिन पायलट सुबह दिल्ली सरायरोहिल्ला-बीकानेर ट्रेन से श्रीगंगानगर पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उनकी कोच की ओर लपकी। जैसे ही पायलट स्टेशन पर उतरे, लोगों में भी उनका स्वागत करने की होड़ लग गई। उन्होंने सचिन पायलट को फूलों से लाद दिया। भीड़ की धक्का-मुक्की देखकर पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सचिन पायलट को स्टेशन से बाहर निकाला। इस दौरान भीड़ ने टिकट पेटी बिखेर दी। एक पुलिसकर्मी की चेस्ट प्लेट उखड़ गई। वहीं एक कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर गिर गया। 

विज्ञापन

 

मूसेवला के गांव जाएंगे
वहीं सचिन पायलट के स्टेशन से बाहर निकलने पर कोविड हेल्थ एसिस्टेंट्स ने जमकर नारेबाजी की। कोविड हेल्थ एसिस्टेंट्स ने अपनी सेवाएं समाप्त करने का विरोध किया। इसके बाद सचिन पायलट श्रीगंगानगर से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव रवाना हो गए। मूसेवाला की पिछले दिनों पंजाब में हत्या कर दी गई थी। ऐसे में पायलट मूसेवाले के परिवार से मिलकर संवेदना जताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed