{"_id":"630f42b04c148e76544c56ef","slug":"sachin-pilot-congress-national-president-cm-ashok-gehlot-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजनीति में जो दिखता है, वो होता नहीं, पायलट बोले- सिर्फ कानून से महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजनीति में जो दिखता है, वो होता नहीं, पायलट बोले- सिर्फ कानून से महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुकेंगे
Wed, 31 Aug 2022 04:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 31 Aug 2022 04:44 PM IST
सार
पायलट ने कहा, प्रदेश में एससी-एसटी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए। देश के कई अन्य राज्यों में भी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है। सिर्फ कानून बनाने से दलितों और महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुकेंगे। सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है और जो दिखता है वो होता नहीं है। पायलट ने यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुद्दे पर कही। ऐसे में उनके बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसे सीएम अशोक गहलोत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए गहलोत के नाम की चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि, गहलोत इस बात को अफवाह बता चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायट बुधवार को जयुपर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं हूं या कोई हर नेता पार्टी आलाकमान के आदेश को मानता है और आगे भी मानता रहेगा। आलाकमान से जो भी आदेश मिलेगा, उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा, राजनीति में जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वो दिखता नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान में दलितों और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों पर बात करते हुए पायलट ने कहा, प्रदेश में एससी-एसटी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए। देश के कई अन्य राज्यों में भी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है। सिर्फ कानून बनाने से दलितों और महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुकेंगे। सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की करारी हार पर भी पायलट ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, युवा मतदाताओं की प्रदेश और देश में बड़ी संख्या है। हम उन्हें अपनी ओर नहीं ला पाए। पार्टी और संगठन दोनों को ही इस बात पर विचार करना चाहित। पार्टी को सोचना चाहिए कि चार साल में हमने जो काम किया वह युवाओं तक नहीं पहुंचा। आखिर इसमें क्या कमी रह गई? इस पर विचार किया जाना चाहिए।