फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot attacked Rajasthan CM Ashok Gehlot OBC reservation

Rajasthan: सचिन पायलट बोले- सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करे,  नहीं तो हालात खराब हो जाते हैं

Tue, 15 Nov 2022 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Nov 2022 04:56 PM IST
सार

पायलट ने कहा कि युवाओं को बड़ी उम्मीद होती है और जब उनके सपने पूरे नहीं होते तो स्थिति खराब होती है। ऐसे में सरकार को संवेदनशील होकर जनप्रतिनिधियों की बात सुनकर मामला सुलझाने का काम करना चाहिए।  

विज्ञापन
Sachin Pilot attacked Rajasthan CM Ashok Gehlot OBC reservation
सचिन पायलट और सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को घोषणाएं पूरा करनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होगा तो लोगों को निराशा होती है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर पायलट ने कहा कि मामले में अगर कोई कानूनी उलझन नहीं है तो उसे पूरा करने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए। जनप्रतिनिधियों से जो वादे सरकार ने किए हैं, उनकी बातें सुनकर उन्हें सुलझाने का काम करना चाहिए।

विज्ञापन


युवाओं को बड़ी उम्मीद होती है और जब उनके सपने पूरे नहीं होते तो स्थिति खराब होती है। ऐसे में सरकार को संवेदनशील होकर जनप्रतिनिधियों की बात सुनकर मामला सुलझाने का काम करना चाहिए। पायलट ने यह बातें मंगलवार को टोंक में मीडिया से बात करते हुए कहीं। 
विज्ञापन

 
पाइलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अभी महाराष्ट्र में है। 20 सितंबर को मध्यप्रदेश में आएगी और इसके कुछ दिन बात राजस्थान में प्रवेश करेगी। देश में यह पहला प्रदेश है, जहां कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में प्रवेश के दौरान ऐतिहासिक स्वागत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा परेशान है। वे लोग भारत जोड़ो यात्रा से विचलित हैं, यही कारण है कि जहां से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करके आए हैं, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा करके विभिन्न योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा से निश्चित तौर पर कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान और समर्थन बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed