फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat will be on Rajasthan visit from July 2

Rajasthan : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे राजस्थान, दस जुलाई तक रहेगा प्रवास

Sat, 02 Jul 2022 11:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 02 Jul 2022 11:14 AM IST
सार

मोहन भागवत शनिवार को जयपुर पहुंचेंगे। यहीं से वो चूरू के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat will be on Rajasthan visit from July 2
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को राजस्थान आएंगे। भागवत दो जुलाई से दस जुलाई तक राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। 
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम इलाके के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश ने बताया कि डॉ. भागवत जो जुलाई को सुबह 10:40 बजे जयपुर आएंगे। दोपहर तक वे भारती भवन में ठहरेंगे। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे चूरू जाएंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। तीन जुलाई को सुबह 9 बजे चूरू से रतनगढ़ पहुंचेंगे और 10 से 12 बजे तक रतनगढ़ गोल्च्छा ज्ञान मंदिर में तेरापंथ संघ के आचार्य महाश्रमण से चर्चा करेंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे रतनगढ़ से चूरू रवाना होंगे। 

विज्ञापन

 

वहीं चार से दस जुलाई तक भागवत झुंझुनू में रहेंगे और अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल होंगे। प्रांत प्रचारक की मुख्य बैठक सात से नौ जुलाई तक होगी। बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक शामिल हो सकते हैं। डॉ. रमेश ने बताया कि प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, सी.आर. मुकूंद, अरुण कुमार और रामदत्त शामिल होंगे। बैठक में संघ के सभी कार्यविभाग प्रमुख व अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्य एवं विविध क्षेत्र के कुछ अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed