Rajasthan : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज आएंगे राजस्थान, दस जुलाई तक रहेगा प्रवास
मोहन भागवत शनिवार को जयपुर पहुंचेंगे। यहीं से वो चूरू के लिए रवाना हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम इलाके के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश ने बताया कि डॉ. भागवत जो जुलाई को सुबह 10:40 बजे जयपुर आएंगे। दोपहर तक वे भारती भवन में ठहरेंगे। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे चूरू जाएंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। तीन जुलाई को सुबह 9 बजे चूरू से रतनगढ़ पहुंचेंगे और 10 से 12 बजे तक रतनगढ़ गोल्च्छा ज्ञान मंदिर में तेरापंथ संघ के आचार्य महाश्रमण से चर्चा करेंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे रतनगढ़ से चूरू रवाना होंगे।
वहीं चार से दस जुलाई तक भागवत झुंझुनू में रहेंगे और अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल होंगे। प्रांत प्रचारक की मुख्य बैठक सात से नौ जुलाई तक होगी। बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक शामिल हो सकते हैं। डॉ. रमेश ने बताया कि प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, सी.आर. मुकूंद, अरुण कुमार और रामदत्त शामिल होंगे। बैठक में संघ के सभी कार्यविभाग प्रमुख व अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्य एवं विविध क्षेत्र के कुछ अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।