{"_id":"6376529cb4e04213f77bf2c9","slug":"robbery-in-sbi-bank-branch-in-pali-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पिस्टल लेकर बैंक में घुसे बदमाश, बोले- कैश दे दो, नहीं तो बुरा होगा अंजाम, इतने सेकंड में की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पिस्टल लेकर बैंक में घुसे बदमाश, बोले- कैश दे दो, नहीं तो बुरा होगा अंजाम, इतने सेकंड में की लूट
Thu, 17 Nov 2022 08:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:56 PM IST
सार
लूट की यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में एक बदमाश बैंक में पिस्टल लहराते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पूरी वारदात को अंजाम देने में लुटेरों को सिर्फ 50 सेकंड ही लगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले के जाडन गांव में एसबीआई बैंक की ब्रांच में लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो हथियारबंद लुटेरे बैंक खुलते ही ब्रांच में घुस आए। कैश काउंटर के पास पहुंचे और हथियार दिखाकर रुपयों से भरा बैग लेकर चंद सेकंड में फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने चेहरा नकाब से ढक रखा था और हेलमेट भी पहन रखा था। इससे अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह बैंक खुलते ही हेलमेट पहने दो बदमाश अंदर घुसे गए। अंदर आते ही उन्होंने हथियार दिखाकर धमकाया और हाथ पीछे करने की चेतावनी दी। दोनों में से एक बदमाश के पास पिस्टल थी। इस दौरान ब्रांच में केवल पांच ही लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
बदमाशों ने कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से धमकाते हुए पूछा कि रुपये कहां रखे हैं। इस दौरान टेबल के नीचे रखा एक बैग उसे नजर आ गया, जिसमें करीब 3 लाख रुपये रखे थे। जिसके बाद दोनों बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में एक बदमाश बैंक में पिस्टल लहराते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पूरी वारदात को अंजाम देने में लुटेरों को सिर्फ 50 सेकंड ही लगे। लुटेरों ने कर्मचारियों के फोन टेबल पर रखवा लिए, ताकि वह पुलिस को सूचना नहीं दे सकें।
लुटेरे की सूचना मिलने पर शिवपुरा एसएचओ महेश गोयल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उससे जिले भर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का अभी तक पता नहीं लग सका है।