{"_id":"5d02ab9ebdec226d9265c9c1","slug":"robber-jagan-gurjar-beaten-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: डाकू ने महिलाओं को पीटा, निर्वस्त्र घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: डाकू ने महिलाओं को पीटा, निर्वस्त्र घुमाया
Fri, 14 Jun 2019 07:21 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
जगन गुर्जर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर और उसके साथियों ने धौलपुर और करौली जिले के गांवों में खुलेआम फायरिंग की। व्यापारियों, महिलाओं व बच्चों की पिटाई कर दहशत फैलाई। धौलपुर के बाड़ी के एक गांव में डाकुओं ने पिटाई के बाद महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया। पूरा वाकया बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार देर रात डांग बसई थाने में मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार डाकू जगन व उसके साथियों ने बाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल के सामने बाजार में दुकानदारों से मारपीट और तोड़फोड़ की। डाकू तीन एसयूवी में गांव पहुंचे थे। इस दौरान हवाई फायर भी किए। इसके बाद करनसिंह-का-पुरा गांव में महिलाओं व बच्चों की बेरहमी से पिटाई की और बंदूक के दम पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर गलियों में घुमाया। देर रात डांग बसई थाने में जगन गुर्जर व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। वहीं, डाकुओं ने करौली जिले के मासलपुर क्षेत्र में भी कुछ महिलाओं से मारपीट की।