Rajasthan: जालोर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
दोनों युवक बाइक से भीनमाल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने पुल पर टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि एक युवक पुल से करीब 20 फीट दूर नीचे गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालोर के पोषाणा गांव के पास नदी पर बने पुल पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों युवक रविवार रात करीब सात बजे बाइक से रघुनाथपुरा से भीनमाल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने नदी पर बने पुल पर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक बाइक से उछलकर पुल से करीब 20 फीट दूर नीचे गिर गया। जबकि एक युवक पुल पर ही गिर गया।
इस सड़क हादसे में प्रकाश कुमार (45) पुत्र वेलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कालूराम पुत्र मगनाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को एंबुलेंस की मदद से भीनमाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कालूराम की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।