फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road Accident in Nagaur two died due to two car collision

Rajasthan: नागौर में दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौत, तीन घायल

Sun, 24 Jul 2022 01:22 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 24 Jul 2022 01:22 PM IST
सार

हादसे में घायल लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Road Accident in Nagaur two died due to two car collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागौर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। खींवसर राजमार्ग पर नागड़ी गांव के समीप दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा लालावास चौराहा के समीप हुआ। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में सवार राजलदेसर निवासी लक्ष्मण पुत्र मोहन शर्मा और बजरंगलाल पुत्र कन्हैयालाल प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डूंगरगढ़ निवासी संजय पुत्र राजूराम और नारायण पुत्र पवन शर्मा घायल हो गए। हादसे में दूसरी कार में सवार नीमकाथाना निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र बहादुर राम जाट भी घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची घायलों को खींवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। साथ ही दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। चिकित्सकों ने खींवसर में घायलों का प्राथमिक इलाज कर उसे जोधपुर रेफर कर दिया, जहां तीनों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed