Rajasthan: फिल्मी स्टाइल में सड़क पर उछली कार, फिर 10 फीट तक घसीटती, अंदर बैठे लोग दूर जा गिरे, देखें वीडियो
जोधपुर में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसा इतना भयानक है कि वीडियो में एसयूवी कार सड़क पर फिल्मी स्टाइल में उछलती हुई दिखाई दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भयानक सड़क हादसों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देख लोग हैरान रह जाते हैं। इसी तरह राजस्थान के जोधपुर जिले में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसा इतना भयानक है कि वीडियो में एसयूवी कार सड़क पर फिल्मी स्टाइल में उछलती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान कार में बैठे युवक-युवती भी उछलकर बाहर गिर जाते हैं। देखिए, हादसे का वीडियो...
जोधपुर में देर रात दर्दनाक एक्सीडेंट
— Sudhir Bishnoi (@sudhirbishnoi_) November 30, 2022
यह दर्दनाक एक्सीडेंट 30 नवंबर की रात 2:30 बजे खेमे का कुआ पाल रोड पर हुआ। pic.twitter.com/tQ2n5ykv1u
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना देव नगर थाने के खेमे के कुंआ रोड की है। हादसे में घायल युवती सुमित्रा पटेल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वह अपने सोहन चारण नाम के युवक के साथ महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती एक परिचित को देखने आई थी। गांव वापस जाने के दौरान एक कैंपर में उनकी एसयूवी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे वह और कार का चालक उछल कर सड़क पर आ गिरे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में सुमित्रा के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके अलावा भी उसे कई और चोटें भी आईं हैं। हालांकि, पुलिस को सोहन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया था। युवती ने हादसे का केस दर्ज कराने से इंकार दिया है। ऐसे में पुलिस को भी सोहन का कुछ पता नहीं है कि उसे कितनी चोट आई है।