{"_id":"6503c47bc5413650ab01fa3c","slug":"rlp-president-hanuman-beniwal-attacked-sachin-pilot-cm-ashok-gehlot-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'अशोक गहलोत से भी बड़े 'फौजमार कप्तान' हैं सचिन पायलट', हनुमान बेनीवाल बोले- वे अपनी ही फौज को खा गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'अशोक गहलोत से भी बड़े 'फौजमार कप्तान' हैं सचिन पायलट', हनुमान बेनीवाल बोले- वे अपनी ही फौज को खा गए
Fri, 15 Sep 2023 08:12 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:12 AM IST
सार
आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मुझे तो सचिन पायलट पर तरस आता है। उनके कहने से राजस्थान में कांस्टेबल भी नहीं हटता। आप किसी के लिए पानी का टैंकर तक नहीं डलवा सकते हो। आप यह बता दो कि राजस्थान में आपकी इज्जत क्या बची है?
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल और सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर बड़ा हमला बोला। बेनीवाल ने पायलट को फौजमार कप्तान बता दिया। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट अशोक गहलोत से भी बड़े 'फौजमार कप्तान' हैं। आप (पायलट) लोगों का इस्तेमाल कर उन्हें फेंक देते हैं। जो लोग आपके आसपास थे, आपने उन्हें भी खत्म कर दिया। आप अपनी ही फौज को खा गए, अब आप 'फौजमार कप्तान' बन चुके हो।
विज्ञापन
बेनीवाल ने कहा कि मुझे तो सचिन पायलट पर तरस आता है। उनके कहने से राजस्थान में कांस्टेबल भी नहीं हटता। आप किसी के लिए पानी का टैंकर तक नहीं डलवा सकते हो। आप यह बता दो कि राजस्थान में आपकी इज्जत क्या बची है?
विज्ञापन
आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को छात्र अधिकार हुंकार रैली की शुरुआत करते हुए जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम से पायलट पर बड़ा सियासी हमला बोला। बेनीवाल ने कहा कि मैंने दो बार पायलट की मदद की थी। 2018 विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने कॉल कर रहा कि आप मेरी मदद करें। मैंने उनसे पूछा, मुझे क्या करना है पायलट साहब? तो उन्होंने कहा कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करो। जिसमें आपको कहना है कि अगर, कांग्रेस पायलट को मुख्यमंत्री बनाती है तो आरएलपी के तीनों विधायक कांग्रेस को समर्थन देंगे। इसके बाद मैंने ठीक इसी तरह का बयान मीडिया में दिया।
विज्ञापन
2020 में बगावत के दौरान भी मैंने सचिन पायलट का समर्थन किया। मैंने कहा कि अगर पायलट को सीएम बनाओगे तो ही आरएलपी के तीनों विधायक समर्थन देंगे। बेनीवाल ने कहा- मुझे तो सचिन पायलट पर तरस आता है कि उनको एक कोने में बैठा दिया गया है। मुझे उनसे किसी तरह की मदद नहीं चाहिए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उनका जमीर नहीं जाग रहा।