फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RLP MP Hanuman Beniwal meets Nitin Gadkari in Delhi before Rajasthan tour

Rajasthan: दिल्ली में नितिन गडकरी से सांसद हनुमान बेनीवाल ने की मुलाकात, इन प्रस्तावों पर स्वीकृति की मांग

Wed, 08 Feb 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Feb 2023 09:41 PM IST
सार

12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रस्तावित दौरे से पहले नागौर से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंत्री नितिन गडकरी से क्षेत्र में कई हाईवे वर्क, आरओबी और आरयूबी प्रस्ताव मंजूर करने की मांग की है।

विज्ञापन
RLP MP Hanuman Beniwal meets Nitin Gadkari in Delhi before Rajasthan tour
सांसद बेनीवाल से केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को दिल्ली में स्थित परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क,परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके  आवास में मुलाकात की। सांसद ने अपनी मुलाकात में नागौर सहित राजस्थान से जुड़े कई विकास के मुद्दों पर मंत्री गडकरी से चर्चा की।

विज्ञापन


इन कार्यों के दिए प्रस्ताव
सांसद बेनीवाल ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत नागौर जिले में फलौदी से होकर नींदड़ जाने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 19 में नागौर जिले की सीमा में 63 किलोमीटर, रणजीतपुरा से ओसियां जाने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 87 ए में बीकानेर जिले से जोधपुर जिले की सीमा के बीच आने वाले नागौर जिले के हिस्से की 29 किलोमीटर सड़क और कुचामन से मकराना , कालवा, दाबड़ीया, शिवरासी, डोबड़ी कला, भैयाकला होते हुए मीठड़ीया तक जाने वाली एमडीआर नंबर 288 के मार्ग पर 31 किलोमीटर, नागौर से जोधियासी होते हुए लालगढ़ जाने वाले एमडीआर 69 मार्ग पर 37 किलोमीटर, राज्य राजमार्ग संख्या 90 से कसारी ,जायल, मांगलोद, डेह,जालनियासर से लालगढ़ जाने वाले एमडीआर संख्या 240 पर नागौर जिले की सीमा में 35.50 किलोमीटर प्रस्ताव की जल्द स्वीकृति करने की मांग रखी।
विज्ञापन


बेनीवाल ने नागौर जिले की मेड़ता सिटी से गोटन, आसोप होते हुए जोधपुर जिले के रातड़ी फांटा तक जाने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 86 की 74 किलोमीटर, झिंटिया (ओडीआर 6) से सांजू (राज्य राजमार्ग 60)  वाया जड़ाऊ, माणकियावास, जेसास , लांपोलाई, रलियावता,धोलेराव, मोर्रा, रेन होते सांजु  जाने वाले एमडीआर नंबर 225 पर 44 किलोमीटर, क्वासपुरा से गुलर वाया पुंदलू, गगराना, इंदावड, भुरियासनी, कात्यासनी, चुंदिया, श्यामपुरा, पांचडोलिया, रासलियास, हिंदास, जेसास, लांपोलाई, बेड़ास, मेवड़ा, खानपुरा, पालड़ी कला, निंबड़ी कला, राजलोता ,जावला वाले एमडीआर 224 पर 66 किलोमीटर और चितावा से लालास तक 17 किलोमीटर सड़को के सुदृढ़ीकरण, चौड़ाईकारण करने की स्वीकृति जारी करने के पहले से दिए गए प्रस्तावों को जल्द मंजूर करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरओबी और आरयूबी के दिए प्रस्ताव
सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिलें में मुंडवा से खजवाना जाने वाले राज्य राजमार्ग 39 पर आने वाली रेलवे फाटक, कुचेरा से खजवाना जाने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 63 पर खजवाना ग्राम से पूर्व आने वाली रेलवे फाटक, नागौर से जयपुर जाने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 90 पर खाटू में आने वाली रेलवे फाटक, मेड़ता से रातडी जाने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 86 पर गोटन में आने वाली रेलवे फाटक , कालवा में स्थित रेलवे फाटक पर दो लेन आरओबी, लाडनूं शहर में रेलवे स्टेशन के पास, मकराना में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अंडर पास बनाने के प्रस्ताव दिए। साथ ही नागौर शहर में मानासर और बीकानेर फाटक पर बन रहे आरओबी के नीचे अंडर पास बनवाने की मांग रखी।

राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े इन कार्यों के दिए प्रस्ताव
सांसद ने नागौर जिले में कुचेरा बाईपास पर खजवाना चौराहे पर,खींवसर के पदमसर चौराहे पर,गोगेलाव कस्बे के रीको औद्योगिक क्षेत्र के साथ मुख्य राजमार्ग, बांठड़ी में फ्लाई ओवर बनाने, भाकरोद कस्बे में रोड़ सेफ्टी के तहत जंक्शन सुधार का कार्य करवाने और नागौर के प्रस्ताव स्वीकृत करने की मांग दोहराई।


गडकरी से यह चर्चा भी की
सांसद ने मंत्री गडकरी से नागौर शहर के बाहर बनी रिंग रोड़ की क्वालिटी टेस्टिंग की जांच केंद्र की टीम भेजकर करवाने, भारतमाला परियोजना में राजस्थान  के बाड़मेर, जोधपुर सहित विभिन्न जिलों से गुजर रही सड़क की क्वालिटी की जांच भी केंद्र की टीम से करवाने की मांग रखी। साथ ही केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि से नागौर में मुंडवा से मेड़ता , मूंदीयाड़ से जोरावरपुरा, भेड़ से बैराथल और पांचला मार्ग पर बनने वाली सड़क की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग उठाई। मंत्री गडकरी ने सांसद को सभी कार्यों में सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed