फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RLP convenor Hanuman Beniwal targets Gehlot Government

Rajasthan: बेनीवाल बोले-सीएम गहलोत कर रहे हैं कांग्रेस को गर्त में डालने का काम, होंगे पार्टी के अंतिम शासक

Tue, 26 Apr 2022 02:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Apr 2022 02:16 PM IST
सार

सांसद और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
RLP convenor Hanuman Beniwal targets Gehlot Government
Hanuman Beniwal - फोटो : Social Media

विस्तार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मेवाड़ दौरे पर रहे। इस दौरान सांसद बेनीवाल ने सीएम गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि गहलोत कांग्रेस के मुगल शासन के अंतिम शासक की तरह प्रदेश में कांग्रेस के अंतिम शासक होंगे। गहलोत ही पूरी कांग्रेस को गर्त में डालने का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के महाराज की खेड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी सदैव जनहित के लिए संघर्ष कर रही है। आगामी चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के स्थान पर आरएलपी प्रमुख विकल्प बनकर उभरेगी। इसका उदाहरण राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का बढ़ता कारवां है।

विज्ञापन


सांसद बेनीवाल ने कुराबड़ पंचायत समिति में बीडीओ द्वारा शराब पीकर समिति का गेट बंद करके रहने से जुड़े मामले में कहा कि सरकार भगवान भरोसे चल रही है और ऐसे गैर जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध सरकार कार्रवाई करने में कतरा रही है और ऐसा ही चलता रहा तो आरएलपी बड़ा आंदोलन उदयपुर में करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सांसद बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल धार्मिक भावनाएं भड़काकर वोट लेना चाहती है। जबकि कांग्रेस के वर्तमान शासन ने जनहित के लिए धरातल पर कहीं भी संघर्ष नहीं किया। जबकि आरएलपी राजस्थान में लगातार सड़क से लेकर सदन तक और देश की सबसे बड़ी पंचायत लोक सभा में भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती आ रही है।


किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली का उठाएगी मुद्दा पार्टी
बेनीवाल ने कहा कि किसानो की कर्ज माफी, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, टोल मुक्त राजस्थान, कृषि के लिए मुफ्त बिजली, मजबूत लोकायुक्त, रोजगार के लिए स्थाई रोडमैप बनाने जैसे मुद्दों को लेकर भी आरएलपी ने राजस्थान में हुंकार भरी और ऐसे ही जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का गठन हुआ है। 


200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरएलपी

सांसद बेनीवाल ने बड़ा बयान देते हुए फिर कहा कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में आरएलपी राजस्थान की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों की मिलीभगत शासन को देख चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed