फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RLP convenor Hanuman Beniwal on Bikaner visit targets Gehlot Government

Rajasthan: पांच दिन में दूसरी बार बीकानेर दौरे पर हनुमान बेनीवाल, गहलोत सरकार पर जमकर बरसे

Wed, 05 Oct 2022 08:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 05 Oct 2022 08:15 AM IST
सार

सीकर में बच्चे का अपहरण मामले में भी बेनीवाल गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि एक बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण हो जाता है और सरकार कभी होटलों में तो कभी रिसोर्ट में खुद को बचाने की कोशिशों में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
RLP convenor Hanuman Beniwal on Bikaner visit targets Gehlot Government
हनुमान बेनीवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। बेनीवाल का पांच दिन में ये दूसरी बार बीकानेर दौरा है, जहां हनुमान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने का मंत्र दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान हनुमान बेनीवाल गहलोत सरकार पर भी जमकर बरसे। बेनीवाल ने कहा कि सीकर में दिनदहाड़े एक बच्चे का अपहरण हो जाता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है तो दूसरी ओर सरकार कभी होटलों में तो कभी रिसोर्ट में खुद को बचाने की कोशिशों में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


नागौर सांसद ने ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी पर भी इशारों ही इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीकानेर में मंत्री के रिश्तेदार बजरी की अवैध रॉयल्टी वसूलने में व्यस्त हैं। बेनीवाल ने आगे कहा कि एक ओर अशोक गहलोत खुद की कुर्सी बचाना चाहते हैं। वहीं सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनने की लालसा पाले हुए हैं और इन दोनों की ही कुर्सी की लड़ाई में प्रदेश का बेड़ा गर्क हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed