फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Result of basic computer instructor recruitment exam released

Rajasthan: बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4015 पोस्ट खाली, कैंडीडेट्स का विरोध शुरू

Thu, 19 Jan 2023 10:50 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Thu, 19 Jan 2023 10:50 AM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 9862 पदों के लिए हुई परीक्षा में 5847 कैंडिडेट्स ही पात्र पाए गए हैं, जिनका चयन हुआ है।

विज्ञापन
Result of basic computer instructor recruitment exam released
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम जारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अपलोड किया जा चुका है। कुल 9862 पदों के लिए हुई परीक्षा में 5847 कैंडिडेट्स ही सेलेक्ट हुए हैं। गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी एरिया) में 8974 पदों पर 5672 कैंडीडेट पात्र पाए गए हैं, जबकि अनुसूचित क्षेत्र के 888 पदों पर 175 कैंडिडेट पात्र पाए गए हैं। कुल 5847 कैंडिडेट्स की कैटेगरी वाइज फाइनल सेलेक्शन की मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसमें उनके रोल नबंर और कट ऑफ मार्क्स दिए गए हैं।

विज्ञापन


4015 पद खाली, अलवर में आज बेरोजगारों की रैली
रिजल्ट देखकर सेलेक्ट होने वाले कैंडीडेट्स खुश हैं, लेकिन सीटें खाली रह जाने पर फेल कैंडीडेट्स के हक में बेरोजगार संघ ने विरोध शुरू कर दिया है। भर्ती परीक्षा में 4015 पद खाली रह गए हैं। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एक्जाम में रिलेक्सेशन देने की मांग पर पिछले लंबे वक्त से राजस्थान के हजारों बेरोजगार युवा प्रदर्शन करते आए हैं। राजस्थान में पिछले दिनों निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल से भर्ती परीक्षा में राहत देने की मांग रखी थी, लेकिन फाइनल रिजल्ट में असफल हुए बहुत से बेरोजगार युवाओं को निराशा हुई है। ऐसे में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के असफल कैंडीडेट्स ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में गुरुवार को पेपर लीक, परीक्षाओं में नकल के खिलाफ और बेरोजगार कैंडीडेट्स को सरकारी भर्तियों में पूरे पदों पर नौकरियों देने जैसी मांगों पर अलवर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षक बनने के लिए पात्रता होनी जरूरी
प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने पद खाली रह जाने के मुद्दे पर कहा है कि किसी भी विषय का शिक्षक बनने के लिए उसकी पात्रता और योग्यता होना बहुत आवश्यक होता है। मान लो अगर 33 प्रतिशत की जगह 30 प्रतिशत मार्क्स वाले कैंडीडेट्स को शिक्षक या इंस्ट्रक्टर बनाने की मांग की जाएगी, तो यह गलत और बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ होगा। मेरिट के आधार पर ही शिक्षक बनते हैं। इसलिए तय मार्क्स और मेरिट के आधार पर ही सलेक्शन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख 59 हजार 977 कैंडिडेट्स परीक्षा में बैठे थे
माध्यमिक शिक्षा विभाग में बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर की 9862 पोस्ट और वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक की 295 पोस्ट मिलाकर कुल 10 हजार 157 पोस्ट के लिए 18 और 19 जून 2022 को परीक्षा हुई थी। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में दो लाख 21 हजार 564 में से एक लाख 59 हजार 977 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। 40 प्रतिशत कटऑफ रखे जाने की वजह से बेसिक कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर की 4015 पोस्ट खाली रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed