{"_id":"65a6b96bea6431cc0304fe57","slug":"registration-for-agniveer-vayu-recruitment-in-indian-air-force-starts-from-january-17-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इन दिन से शुरू हो रहे पंजीयन, जानें जरूरी डिटेल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इन दिन से शुरू हो रहे पंजीयन, जानें जरूरी डिटेल्स
Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM IST
सार
विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवायु भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीयन कल 17 जनवरी से शुरू होंगे। विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की अधिकारिक वेबसाइट अग्निपथ वायु सीडीएसी से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी प्रातः 11 बजे से 6 फरवरी रात 11 बजे तक वेबसाइट पर लॉगइन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
विज्ञापन
विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12 वीं कक्षा और इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ, कला व वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
विज्ञापन