फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   REET Recruitment Exam Barmer Police Arrested Teacher

Rajasthan: फर्जी परीक्षार्थी बनकर रीट परीक्षा देने की तैयारी में था शिक्षक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 09:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 09:08 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ 2013 में डूंगरपुर जिले के थाना कोतवाली में नकल और फर्जीवाड़ा संबंधित दो केस पहले से दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन
REET Recruitment Exam Barmer Police Arrested Teacher
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 23 और 24 जुलाई को होने वाली रीट भर्ती परीक्षा की फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ओम प्रकाश नाम के युवक के स्थान पर परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को पुलिस ने आईदान राम जाट पुत्र खैमाराम (28) को उसके गांव अगड़ावा थाना चितलवाना जालोर से गिरफ्तार किया है। आरोपी जालीपा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक है।

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी ने बताया कि आगामी रीट परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्वक कराने के लिए जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आईदानराम जाट रीट परीक्षा में ओमप्रकाश नाम के लड़के के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी के रूप में बैठकर परीक्षा देगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई।  
विज्ञापन


गठित टीम ने वरिष्ठ अध्यापक आईदान राम के सारण नगर स्थित किराए के कमरे पर दबिश दी। कमरे की तलाशी के दौरान परीक्षा से संबंधित फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, ओमप्रकाश विश्नोई का प्रवेश पत्र, खाली स्टांप आदि चीजें मिलीं हैं। आरोपी के मोबाइल में भी रीट परीक्षा से संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट मिला। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ 2013 में डूंगरपुर जिले के थाना कोतवाली में नकल और फर्जीवाड़ा संबंधित दो केस पहले से दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आए। एक गलती से आपका भविष्य खराब हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed