Rajasthan: 600 रुपये उधार देने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, होटल मालिक ने बंधक बनाकर की ज्यादती
जयपुर में बंधक बनाकर होटल मालिक ने एक लड़की से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 600 रुपये उधार देने के बहाने बुलाकर होटल मालिक ने उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता ने मालपुरा गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 15 साल की पीड़िता ने बताया कि गोनेर रोड में तीन भाई होटल चलाते हैं। वो होटल पर खाना लेने जाती थी। ऐसे में उसकी उनसे जान पहचान हो गई। नाबालिग का कहना है कि उसे 600 रुपये की जरूरत थी। उसने होटल मालिक के भाई कनक से कॉल कर पैसे मांगे। ऐसे में कनक बहाने से उसे घर ले गया, जहां कनक के बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि तीनों भाइयों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एक दिन मौका देखकर वह वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। जिसके बाद उसने मां के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।