फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape victim asked for willful death, said- the accused is threatening to kill

दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- आरोपी दे रहा है जान से मारने की धमकी

Thu, 31 Oct 2019 11:23 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 31 Oct 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Rape victim asked for willful death, said- the accused is threatening to kill

राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन लिखकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। पीड़िता ने तिजारा के उपखंड अधिकारी से मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उसने बताया कि पांच अक्तूबर की रात उसके साथ उसके गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया, जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई गई थी। लेकिन आज तक इस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है। वह लगातार मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके कारण मैं इच्छा मृत्यु चाहती हूं।

विज्ञापन


मामला क्या है 

घटना 25 दिन पहले की है। तिजारा थाना क्षेत्र की एक महिला 5 अक्तूबर की रात को अपने तीन साल के बीमार बेटे को दिखाने गांव के एक डॉक्टर के पास गई थी। वहां से करीब रात 9 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तब फारुख नाम के एक युवक ने महिला की गर्दन पर घूंसा मारा। जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गई थी। उसके बाद आरोपी उसे घसीटकर पास के खेत में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पीड़िता ने फारुख के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होते देख उसने मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस पर लगाया आरोप

पीड़िता ने एसडीएम से कहा कि पुलिस आरोपी से मिली हुई है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहा है। राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed