फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape of a woman on the pretext of leaving her at night in Barmer

Rajasthan: रात में पीहर छोड़ने का झांसा देकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2022 02:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 02:51 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति महिला को उसके पीहर छोड़ने का झांसा दिया और रास्ते में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ उसकी बेटी भी मौजूद थी।

विज्ञापन
Rape of a woman on the pretext of leaving her at night in Barmer
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर से चार साल की बेटी के साथ बस से पीहर जा रही विवाहिता के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। विवाहिता रात के समय करीब नौ बजे बस से धोरीमन्ना स्टैंड पर उतरी। डरा-धमकाकर सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना इलाके की है। पुलिस ने 10 दिन में अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने धोरीमन्ना थाने में 26 अक्टूबर को रिपोर्ट दी थी। उसके मुताबिक पति-पुत्री के साथ जैसलमेर में बेरे पर मजदूरी करते हैं। दीपावली (24 अक्टूबर) के दिन पीहर जाने के लिए जैसलमेर से बेटी के साथ बस में बैठी। रात करीब नौ बजे धोरीमन्ना सर्किल पर बस से उतरी। सर्किल पर पुल के नीचे मालाराम पुत्र भूराराम निनवासी औगाला वहीं पर खड़ा था। गांव का जान पहचान का होने से पीड़िता घर छोड़ने का झांसा देकर टैक्सी बुलाई।
विज्ञापन


टैक्सी में बैठाकर धोरीमन्ना में सुनसान मकान पर ले गया। वहां पर डरा-धमकाया। रात भर कई बार दुष्कर्म किया। सुबह करीब 4 बजे मुझे गुड़ामालानी सर्किल पर छोड़कर भाग गए। पीहर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। विवाहिता का पति जैसलमेर से आने के बाद धोरीमन्ना थाने में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोरीमन्ना पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। वहीं कोर्ट में बयान भी करवाएंगे। तफ्तीश के बाद पुलिस ने 8 दिन में आरोपी मालाराम पुत्र भूराराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed