Rape in Karauli: चार साल की मासूम से दुष्कर्म, रात में सोती बच्ची को घर से उठा ले गया दरिंदा
करौली के हिंडौन में एक चार साल की बच्ची का झोपड़ी से अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली के हिंडौन शहर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मासूम को घर से अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची रात में घर पर सो रही थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी से उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम को दूसरी जगह छोड़कर फरार हो गया। शनिवार सुबह जब मासूम घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इतने में बच्ची किसी राहगीर को बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बालिका को गंभीर हालत में हिण्डौन के राजकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।
वहीं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इन्दौलिया, डीएसपी किशोरी लाल, एसडीएम अनूपसिंह अस्पताल पहुंचे और बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची का इलाज जारी है।
जादू दिखाकर गुजर-बसर करता है परिवार
मासूम के परिजन शहर-गांवों में जादू का खेल दिखाकर अपना गुजारा करते हैं। परिजनों ने बताया कि रात को वो सड़क किनारे एक कच्चे मकान में सो रहे थे। बच्ची भी उनके साथ थी। इस दौरान कोई अज्ञात बदमाश बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ ज्यादती की।