फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape in Dholpur Brother-in-law raped sister-in-law

Rajasthan: धौलपुर में देवर ने भाभी के साथ किया बलात्कार, खेत पर शौच के लिए गई थी पीड़िता, आरोपी धमकी देकर फरार

Mon, 09 Jan 2023 12:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 Jan 2023 12:11 PM IST
सार

धौलपुर में 22 साल की विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने ही देवर पर रेप का आरोप लगाते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता घटना के वक्त खेत में शौच करने गई थी।

 

विज्ञापन
Rape in Dholpur Brother-in-law raped sister-in-law
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धौलपुर के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके में 22 साल की विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। दर्ज मुकदमे में 22 साल की विवाहिता ने बताया कि 7 जनवरी को वह घर के बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। तभी वहां घात लगाकर बैठा रिश्ते में लगने वाला उसका देवर भी पहुंच गया। वह विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ छीना-झपटी भी करने लगा। जब विवाहिता ने विरोध किया, तो खेत में ही आरोपी ने उसे पटक कर आबरू लूट ली।

विज्ञापन

रेप के बाद मारपीट कर आरोपी देवर फरार

रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपी ने बलपूर्वक विवाहिता को निर्वस्त्र कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद मारपीट की और आरोपी मौके से बेखोफ फरार हो गया। आरोपी ने विवाहिता को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित विवाहिता ने परिजनों को साथ लेकर बाड़ी कोतवाली पुलिस में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

रेप की धाराओं में FIR रजिस्टर्ड

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया विवाहिता की शिकायत पर रेप की धाराओं में FIR रजिस्टर्ड कर ली है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा-376, 341,506 में क्रिमिनल केस दर्ज किया है। विवाहिता का रेप संबंधित मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने विवाहिता के पर्चा बयान लिए हैं। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर भेजी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना अधिकारी ने बताया रेप पीड़िता और आरोपी का रिश्ता देवर-भाभी का लगता है। वारदात के हर पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed