{"_id":"62038ccb2f0f3027e77c0152","slug":"ramdev-cattle-fair-start-in-nagaur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नागौर में लगने वाला श्री रामदेव पशु मेला 16 फरवरी तक चलेगा, प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नागौर में लगने वाला श्री रामदेव पशु मेला 16 फरवरी तक चलेगा, प्रतियोगिताएं शुरू
Wed, 09 Feb 2022 03:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:13 PM IST
सार
प्रतियोगिता में जीतने वाले उप्र, मप्र, हरियाणा और पंजाब के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित। मेले में कई राज्यों के लोग नागौरी बैलों की खरीदारी करने भी आए हैं।
विज्ञापन
रामदेव पशु मेले में प्रतियोगिताएं शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्तरीय श्री रामदेव पशु मेले में पशु प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। पहले दिन नागौरी नस्ल के बैल जोड़ी, गाय, सांड, बछड़ा और भैस सहित मुरां नस्ल के भैसा के लिए प्रतियोगिता हुई। इसमें दो से चार साल यानी छह से आठ दांत कैटेगरी में बैलों की जोड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नागौरी नस्ल के बैलों को जोड़ी छाई रही और यही अव्वल रही।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के मेला मैदान लगा श्री रामदेव पशु मेला 16 फरवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता में जीतने वाले उप्र, मप्र, हरियाणा और पंजाब के विजेताओं को 11 फरवरी को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। मेले में कई राज्यों से से नागौरी बैलों की खरीदारी करने के लिए भी व्यापारी आए हुए हैं।
विज्ञापन