फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajya Sabha MP Ghanshyam Tiwari Desire System contempt of assembly in Rajasthan MLAs enlightenment program

Jaipur: विधायकों की क्लास में MP तिवाड़ी ने ली चुटकी, कहा- पर्ची बड़ी खतरनाक, अच्छे-अच्छों के होश उड़ा देती है

Tue, 16 Jan 2024 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 10:12 PM IST
सार

विधानसभा में मंगलवार को विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने डिजायर सिस्टम को लेकर ऐसा कटाक्ष किया कि सदन में हंसी फूट पड़ी। पढ़ें, पूरा घटनाक्रम।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Ghanshyam Tiwari Desire System contempt of assembly in Rajasthan MLAs enlightenment program
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने विधायकों प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिजायर सिस्टम को विधानसभा की अवमानना बताया। लेकिन, इस सिस्टम के बारे में उन्होंने कुछ इस अंदाज में चुटकी ली कि सदन में ठहाके गूंज गए। उन्होंने कहा कि डिजायर सिस्टम विधानसभा की अवमानना है। मैंने अपने 40 साल के करियर में कभी भी ऐसा काम नहीं किया। जब मैं मंत्री रहा तब भी किसी ट्रांसफर के लिए कभी गवर्नमेंट ऑर्डर नहीं निकाला। 

विज्ञापन


इसलिए, मैं कहना चाहता हूं कि आप इसके बिना भी काम कर सकते हैं। इस पर सदन में बैठे विधायकों ने उनसे पूछा तो फिर कैसे किया जाए। इस पर तिवाड़ी तपाक से बोले पर्ची से… यह पर्ची बहुत ही खतरनाक चीज है, जब यह निकलती है तो अच्छे अच्छों के होश उड़ा देती है। 
विज्ञापन


दरअसल, तिवाड़ी का इशारा भाजपा विधायक दल की उस बैठक के लिए था जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के लिए पर्ची दी गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। पर्ची सिस्टम का जिक्र करने के बाद उन्होंने कहा कि अब मुझे जाना होगा। क्योंकि, मुझे फिर से पर्ची आ गई है। यह पर्ची बहुत ही खतरनाक चीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed