फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Two Leopard Cubs Found in Sugarcane Field, Mother Takes Them Away at Night

Rajsamand News: गन्ने के खेत में मिले लेपर्ड के दो मासूम शावक, ग्रामीणों ने किया दुलार, रात में साथ ले गई मां

Fri, 15 May 2026 05:14 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 05:14 PM IST
सार

गन्ने के खेत में काम कर रहे किसान परिवार को लेपर्ड के दो शावक दिखाई देने के बाद हलचल मच गई। परिवार ने सावधानी बरतते हुए वन विभाग को सूचना दी। 

विज्ञापन
Rajsamand News: Two Leopard Cubs Found in Sugarcane Field, Mother Takes Them Away at Night
गन्ने के खेत में मिले लेपर्ड के दो मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भावा गांव में उस समय किसान परिवार दहशत में आ गया, जब खेत में उन्हें लेपर्ड के दो शावक दिखाई दिए। हालांकि छोटे और शांत शावकों को देखकर परिवार के लोगों की घबराहट धीरे-धीरे उत्सुकता में बदल गई। घटना के बाद पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावा गांव निवासी किसान नारायण गुर्जर अपने परिवार के साथ खेत में गन्ने की फसल से संबंधित काम कर रहे थे। इसी दौरान फसल के बीच से किसी जानवर के बच्चों जैसी आवाज सुनाई दी। जब परिवार के लोग आवाज की दिशा में पहुंचे तो वहां उन्हें लेपर्ड के दो छोटे शावक दिखाई दिए।
विज्ञापन


अचानक शावकों को सामने देखकर परिवार पहले घबरा गया लेकिन शावकों के शांत होने पर उन्होंने सावधानी बरती। किसान नारायण गुर्जर ने कुछ देर तक दोनों शावकों को संभालकर रखा और बाद में उन्हें सुरक्षित वापस नीचे छोड़ दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान बना सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा रणक्षेत्र, 700 करोड़ की MD ड्रग पकड़कर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पहले भी लेपर्ड की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं। घटना के बाद गांव में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।


उधर डीएफओ रामानंद भाकर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शावकों को सुरक्षित रूप से बिनोल नर्सरी ले जाया गया। रात होने के बाद टीम ने शावकों को उसी स्थान पर वापस छोड़ दिया, ताकि मादा लेपर्ड अपने बच्चों तक पहुंच सके।

वन विभाग की टीम ने अगली सुबह मौके का निरीक्षण किया तो दोनों शावक वहां नहीं मिले। इससे माना जा रहा है कि मादा लेपर्ड रात में अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी वन्यजीव दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed