{"_id":"6922ef00977677c54f0a5057","slug":"panther-attacks-elderly-man-in-field-bloodied-and-referred-to-udaipur-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-3660383-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: खेत में बैठे बुजुर्ग शख्स पर पैंथर ने किया हमला, लहूलुहान हालत में उदयपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: खेत में बैठे बुजुर्ग शख्स पर पैंथर ने किया हमला, लहूलुहान हालत में उदयपुर रेफर
Sun, 23 Nov 2025 08:09 PM IST
राजसमंद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:09 PM IST
सार
Rajsamand News: राजसमंद जिले के जोर गांव में खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग शख्स पर पैंथर ने हमला कर दिया। उसके बाद लहूलुहान हालत में बुजुर्ग को आर के जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पैंथर ने हमला कर बुजुर्ग शख्स को किया लहूलुहान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Freepik
विस्तार
राजसमंद जिले के झोर गांव के एक खेत पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 87 वर्षीय बुजुर्ग जगरूप कीर पर अचानक पैंथर ने हमला कर दिया। रोजाना की तरह सुबह 8 बजे खेत देखने पहुंचे जगरूप कीर पर झाड़ियों में छिपे पैंथर ने झपट्टा मार दिया। हमले में बुजुर्ग लहूलुहान होकर खेत में ही गिर पड़े।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बेटे किशन कीर खेत पर पहुंचे तो पिता को खून से सने कपड़ों के साथ तड़पते हुए देखकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत अन्य भाइयों को बुलाया और घायल पिता को राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार पैंथर ने सिर, पीठ और शरीर के आगे हिस्सों पर गहरे घाव किए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बुजुर्ग को उदयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से पैंथर की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने और गांव पर मंडरा रहे खतरे को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: केंद्र के बाहर ईमान के स्लोगन, अंदर ठगी का खेल; ई-मित्र संचालकों की हरकत देख दंग रह गई पुलिस
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल गांव में लोगों में भय और आक्रोश दोनों ही माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन