{"_id":"662f7121775daea2a503ce3b","slug":"rajsamand-news-voluntary-organization-cremated-the-dead-body-found-in-banas-family-members-not-traced-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: बनास से मिली युवक की लाश का स्वयंसेवी संस्था ने किया अंतिम संस्कार, नहीं मिल पाई परिजनों की जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: बनास से मिली युवक की लाश का स्वयंसेवी संस्था ने किया अंतिम संस्कार, नहीं मिल पाई परिजनों की जा
Mon, 29 Apr 2024 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:36 PM IST
सार
कुंचोली गांव में बनास नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस द्वारा तमाम प्रयासों के बावजूद मृतक के परिजनों का पता नहीं चल पाने पर स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से शव का अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन
विस्तार
तीन दिन पहले जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र के कुंचोली गांव में बनास नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, तीन दिनों तक मृतक के परिजनों की तलाश करने के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके चलते सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए स्वयंसेवी संस्था से संपर्क कर उनके सहयोग से शव का दाह संस्कार करवाया।
विज्ञापन
एएसआई रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को बनास नदी से एक युवक का शव मिला था लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। ऐसे में शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की तलाश की गई लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस ने नगर की स्वयंसेवी संस्था मां तुलसी सेवा संस्थान की अध्यक्ष रेखा माली से संपर्क कर संस्थान की मदद से शव का विधिवत अंतिम संस्कार करवाया। एएसआई ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है, साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।
विज्ञापन