फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Grand lake worship and Maha Aarti with 21 thousand lamps on Rajsamand lake

Rajsamand News: नौ चौकी पाल पर हुआ भव्य झील पूजन, महाआरती में 21 हजार दीपों से जगमगाई झील

Tue, 29 Oct 2024 04:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 29 Oct 2024 04:14 PM IST
सार

राजसमंद झील के नौ चौकी पाल पर 21 हजार दीपों की रौशनी और संगीतमय महाआरती के साथ एक अद्भुत झील पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और विधायक दीप्ति माहेश्वरी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
Rajsamand News: Grand lake worship and Maha Aarti with 21 thousand lamps on Rajsamand lake
भव्य झील पूजन और महाआरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद झील स्थित नौ चौकी पाल पर भव्य झील पूजन और महाआरती का आयोजन पूरे उल्लास और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में नौ चौकी पाल को 21 हजार दीपों से रोशन किया गया, जो देखने में अद्भुत और मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य था। परिसर को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था, जिसने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यक्रम में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी की गरिमामय उपस्थिति रहीं। साथ ही नगर सभापति अशोक टांक, जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा आदि कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी सपरिवार पहुंचे। पूजन और महाआरती के दौरान भजन और संगीत की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे भक्तों की आस्था और उल्लास में वृद्धि हुई। इसके साथ ही झील पर भव्य संगीतमय आरती और आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस आयोजन के लिए सभी तैयारियों को कलेक्टर के निर्देशन में जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, नगर परिषद आयुक्त, एक्सईएन तरुण बाहेती ने मिलकर सुनिश्चित किया था। जिला कलक्टर द्वारा आमजन से इसमें सम्मिलित होने की अपील का असर साफ नजर आया और बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ दीपक लेकर आए और झील को दीपमालाओं से सजाया। इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद को जनता ने धन्यवाद दिया और इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed