{"_id":"952bac08df6ba59a3e7c0287efbd8869","slug":"rajni-rajput-won-12-50-lac-in-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाने वाले की बेटी ने केबीसी में जीते 12 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाने वाले की बेटी ने केबीसी में जीते 12 लाख
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा कहीं भी हो सकती है इस पर किसी का एकाधिकार नहीं, यह साबित करती हैं राजस्थान की रहने वालीं रजनी राजपूत।
विज्ञापन
छात्रा रजनी राजपूत ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देते हुए 12.50 लाख रुपए जीते हैं।
रजनी बीकानेर में रहती हैं और एक मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता एक चाय की दुकान चलाते हैं। रजनी इस समय बीएड कर रही हैं।
रजनी ने सोनी टीवी पर आने वाले क्विज शो 'कौन बनेगा महाकरोड़पति' (केबीएमसी) में हिस्सा लिया और वहां से 12.50 लाख रुपए जीतकर घर लौटीं।
केबीएमसी पर रजनी की जीत का यह एपिसोड सात और आठ सितंबर को प्रसारित होने वाला है।
इस जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उनके जीतने की चर्चा है। रजनी की तरह अपनी बेटी की इस उपलब्धि से रजनी के पिता की खुशी का भी ठिकाना नहीं है और वह अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
रजनी ने शो के दौरान एक सवाल के जवाब के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल भी किया था। तब अमिताभ बच्चन ने उनके घर पर फोन किया तो घरवाले उनकी आवाज सुनकर हैरान रह गए और काफी खुशी हुए।
विज्ञापन
रजनी के परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। स्कूल और कॉलेजों में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
अपनी जीत पर रजनी का कहना है कि उनका सपना पूरा हो गया है।