फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajiv Gandhi National Goodwill Award to Banasthali Vidyapeeth Rajasthan

Rajasthan: बनस्थली विद्यापीठ को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार, पूर्व उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 20 Aug 2023 10:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 20 Aug 2023 10:14 PM IST
सार

सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमेशा काम किया। अगर, आज 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण और शहरी निकायों में हैं तो यह राजीव गांधी की मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है।

विज्ञापन
Rajiv Gandhi National Goodwill Award to Banasthali Vidyapeeth Rajasthan
दिल्ली में हुआ समारोह का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दिल्ली के जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। समारोह में बनस्थली विद्यापीठ को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति मो. हामिद अंसारी ने बनस्थली विद्यापीठ को कौमी एकता, शांति और सौहार्द के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान करने के लिए ये पुरस्कार प्रदान किया। 

विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमेशा काम किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए। अगर, आज 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण और शहरी निकायों में हैं तो यह राजीव गांधी की मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है। बता दें 1992 में राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी। हर साल 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना पुरस्कार दिया जाता है।   
विज्ञापन


बनस्थली विद्यापीठ की स्थापना राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री ने की थी। 1929 में शास्त्री ने बन्थली (वनस्थली) नामक गांव में  जीवन कुटीर की स्थापना की। इसके बाद 6 अक्टूबर 1935 को बनस्थली विद्यापीठ की शुरुआत की गई थी। आज इस विद्यापीठ ने नारी शिक्षा की एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्था का रूप ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed