{"_id":"630e002afa62660078243f51","slug":"rajiv-gandhi-gramin-olympics-clash-between-two-kabaddi-teams-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"RGR Olympics: ग्रामीण ओलिंपिक में टीम हारने लगी तो खिलाड़ी का सिर फोड़ा, शिक्षक के इशारे पर किया कुर्सी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RGR Olympics: ग्रामीण ओलिंपिक में टीम हारने लगी तो खिलाड़ी का सिर फोड़ा, शिक्षक के इशारे पर किया कुर्सी से हमला
Tue, 30 Aug 2022 05:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:48 PM IST
सार
घायल छात्र के सिर में डॉक्टरों ने 10 टांकें लगाए हैं। वहीं पीड़ित ने रूपवास थाने में दोनों आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छात्र के सिर में लगी चोट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में खेले जा रहे ग्रामीण ओलिंपिक के दूसरे दिन ही मारपीट की घटना सामने आ गई। अपनी टीम को हारते देख खिलाड़ियों ने दूसरी टीम के खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। लोहे की कुर्सी मारने से एक खिलाड़ी का सिर फट गया। डॉक्टरों ने उसे सिर में दस टांके लगाए हैं। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ के दर्ज कराया है। इस विवाद में एक शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना भरतपुर के रूपवास थाना इलाके की है। सोमवार को शकरपुर गांव के एक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था। पांड्री गांव से 8वीं और 12वीं कक्षा की दो टीमें शकरपुर गांव आईं थीं। पांड्री गांव की 8वीं कक्षा की टीम ने शकरपुर की टीम को 50 पॉइंट से हरा दिया था। इसके बाद 12वीं कक्षा की टीमों का मुकाबला शुरू हुआ।
विज्ञापन
पांड्री गांव की टीम 50 पॉइंट कर चुकी थी। वहीं, शकरपुर गांव की टीम 20 पॉइंट ही कर पाई थी। बताया जा रहा है टीम को हारते देख शकरपुर स्कूल के शिक्षक धर्मू ने बच्चों को कुछ इशारा किया और फिर झगड़ा शुरू हो गया। शकरपुर की टीम के दो खिलाड़ियों ने लोहे की कुर्सी से विपक्षी टीम के खिलाड़ी दुर्गेश पर हमला कर दिया। लोहे की कुर्सी लगते ही दुर्गेश का सिर फट गया।
विज्ञापन
इसके बाद घायल हो रूपवास अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 10 टांकें लगाए हैं। पीड़ित ने रूपवास थाने में दोनों आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।