{"_id":"626c04425581947ff4048e53","slug":"rajendra-became-working-president-of-rajgarh-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजगढ़ नपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजेंद्र, भाजपा बोली- दोषी को दिया पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजगढ़ नपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजेंद्र, भाजपा बोली- दोषी को दिया पद
Fri, 29 Apr 2022 08:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:59 PM IST
सार
अलवर के राजगढ़ में नगर पालिका का कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र चेयरवाल को नियुक्त किया गया है। 300 साल पुराना मंदिर को तोड़ने के मामले में सरकार ने एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया को निलंबित कर दिया था
विज्ञापन
राजेंद्र चेयरवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के राजगढ़ में नगर पालिका का कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र चेयरवाल को नियुक्त किया गया है। चेयरवाल 60 दिन या नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं होने तक इस पद पर रहेंगे। निर्देशक एवं संयुक्त सचिव हृदयेश कुमार शर्मा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, राजगढ़ में 300 साल पुराना मंदिर को तोड़ने के मामले में सरकार ने एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से नगर पालिका अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। शुक्रवार को निर्देशक एवं संयुक्त सचिव हृदयेश कुमार शर्मा ने राजेंद्र चेयरवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
मामले पर भाजपा के अलवर जिला अध्यक्ष संजय नरूका ने कहा कि भाजपा नगर पालिका बोर्ड चेयरमैन सतीश दुहरिया निर्दोष हैं। नरूका ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए राजेंद्र चेयरवाल निर्दलीय पार्षद हैं। उन्होंने ही मकानों को तोड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दोषी को ही अध्यक्ष के पद पर बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि सतीश दुहरिया कोर्ट से निर्दोष साबित होंगे।
विज्ञापन