फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajendra became working president of Rajgarh Municipality

Rajasthan: राजगढ़ नपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजेंद्र, भाजपा बोली- दोषी को दिया पद

Fri, 29 Apr 2022 08:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 29 Apr 2022 08:59 PM IST
सार

अलवर के राजगढ़ में नगर पालिका का कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र चेयरवाल को नियुक्त किया गया है। 300 साल पुराना मंदिर को तोड़ने के मामले में सरकार ने एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया को निलंबित कर दिया था

विज्ञापन
Rajendra became working president of Rajgarh Municipality
राजेंद्र चेयरवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के राजगढ़ में नगर पालिका का कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र चेयरवाल को नियुक्त किया गया है। चेयरवाल 60 दिन या नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं होने तक इस पद पर रहेंगे। निर्देशक एवं संयुक्त सचिव हृदयेश कुमार शर्मा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, राजगढ़ में 300 साल पुराना मंदिर को तोड़ने के मामले में सरकार ने एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहरिया को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से नगर पालिका अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। शुक्रवार को निर्देशक एवं संयुक्त सचिव हृदयेश कुमार शर्मा ने राजेंद्र चेयरवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


मामले पर भाजपा के अलवर जिला अध्यक्ष संजय नरूका ने कहा कि भाजपा नगर पालिका बोर्ड चेयरमैन सतीश दुहरिया निर्दोष हैं। नरूका ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए राजेंद्र चेयरवाल निर्दलीय पार्षद हैं। उन्होंने ही मकानों को तोड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दोषी को ही अध्यक्ष के पद पर बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि सतीश दुहरिया कोर्ट से निर्दोष साबित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed